नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Omar Abdullah on Gyanesh Kumar: निर्वाचन आयोग में हुए कथित विवाद को लेकर राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है। मुख्य विपक्षी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही हैं। वहीं, सत्ता धारी पार्टी उनका सम्मान करने की बात कह रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ज्ञानेश कुमार के ऊपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की तरफ से कुमार के लिए आई पद्म विभूषण की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भारत रत्न दे देना चाहिए। इतना ही नहीं ज्ञानेश कुमार को दो साल बाद राष्ट्रपति बना देना चाहिए। नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने से पहले मंगलवार को मीडिया से बात की। उन्होंने इस पूरे विवाद पर कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष यूं ही एकजुट नहीं हुआ है। आयोग के अपने ऊपर लग...