ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कपिल सिब्बल की तारीफ करने लगे रिजिजू, उनका भाषण भी सुनाया
नई दिल्ली।, अक्टूबर 7 -- Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। एक मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्ष लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा सांसद और यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके कपिल सिब्बल का एक पुराना भाषण शेयर कर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन पर सवाल उठाया है। रिजिजू ने कहा कि उन्हें वैसे तो कपिल सिब्बल पसंद नहीं है, लेकिन पहली बार पसंद आए हैं। उन्होंने इसका कारण भी बताया। रिजिजू ने कपिल सिब्बल का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''मुझे कपिल सिब्बल पसंद नहीं हैं क्योंकि वे हमेशा भ्रष्ट, चरमपंथी और असामाजिक तत्वों का बचाव करते हुए पाए जाते हैं। लेकिन पहली बार मुझे वे पसंद आए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.