रांची, सितम्बर 26 -- रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर 28 सितंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने शनिवार को इस संबंध में सभी जिला अध्यक्ष, सचिव, संयोजक और महानगर पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया। झामुमो ने कहा है कि 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग के कथित एकतरफा रवैये और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों, पार्टी के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभी वर्ग संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कांग्रेस का मु...