ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग; 30 अक्टूबर को खरगे के घर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को पत्र लिखकर शुक्रवार ( 30 अक्तूबर) को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक विशेष कार्यक्रम के लिए बुलाया है। यह कार्यक्रम खरगे के आधिकारिक आवास 10 राजाजी मार्ग पर दोपहर 3:30 बजे होगा। पत्र में खरगे ने साफ लिखा है कि यह 'CEC के सार्वजनिक महाभियोग' के सिलसिले में बुलाई गई बैठक है और उन्होंने सभी नेताओं से आने की व्यवस्था बनाने की अपील की है। बता दें कि यह कार्यक्रम कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'पब्लिक इंपीचमेंट' यानी जनता के सामने महाभियोग जैसा कार्यक्रम करने जा रहे हैं। कांग्रेस की योजना के मुताबिक, 30 अक्टूबर को खरगे के आवास पर यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.