रांची, सितम्बर 28 -- झारखंड की सभी वामपंथी पार्टियों ने कहा है कि एसआईआर की प्रक्रिया को तुरंत रोकने, ज्ञानेश कुमार को हटाने और चुनाव आयोग का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किए जाने की मांग को लेकर राज्यव्यापी अभियान आज से शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती के साथ शुरू होगा और 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा। अभियान की जानकारी देने के लिए रविवार को रांची स्थित सीपीएम राज्य कार्यालय में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा (माले), फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और एसयूसीआई (सी) ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान सीपीआई (एम) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त, सीपीआई के अजय सिंह और एसयूसीआई (सी) के विमल दास उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- झारखंड CID का ऐक्शन, JSSC-CGL मामल...