नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ प्रदर्शन लगातार तेज हो रहे हैं। देश का मुख्य विपक्षी गठबंधन पिछले दो दिनों से राजधानी दिल्ली की सड़कों पर हल्ला बोल रहा है। दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी एक दूसरे मोर्चे के साथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मोर्चा खोल रही है। सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके को इसमें मोदी सरकार के कटु आलोचक यूट्यूबर ध्रुव राठी का साथ मिल गया है। दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें ध्रुव राठी, प्रकाश राज, आशुतोष रांका, जुबैर समेत कई बड़े चेहरे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन करने वाली है।ध्रुव राठी ने दिया अभिजीत दीपके साथ कॉकरोच जनता प...