ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खुला एक और मोर्चा, जेन-Z वोटर्स को जोड़ने पर लगाई गई रोक?
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने एक और मोर्चा खोल दिया है। नया मामला चुनाव आयोग द्वारा युवा मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने का है। आरोप है कि बीते कुछ सालों से मतदाता सूची में युवा वोटर्स को जोड़ने पर रोक लगा दी गई है। इससे जुड़े एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला बोला है। दरअसल इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि स्पेशल समरी रिवीजन, SSR यानी हर साल होने वाली मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया 2024 के बाद से शुरू ही नहीं हुई। इस प्रक्रिया के जरिए ही हर साल 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जाता है। इसे लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि युवाओं को मतदाता सूची से बाहर रखने की साजिश की जा रही है।क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.