नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आज (शुक्रवार, 25 सितंबर को) देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से लेकर जम्मू और गुवाहाटी तक सड़कों पर उतर आए हैं और हाथों में तख्तियां लेकर CEC से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी तरह का कोलकाता, चंडीगढ़, पटना, हैदराबाद में भी हो रहा है। कांग्रेस का ये देशव्यापी हल्ला बोल लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेन्स के अगले ही दिन आयोजित किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं। पार्टी का ये आरोप इंडियन एक्सप्रेस में छपी उस खबर के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 म...