नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को INDIA अलायंस ने बड़ा प्रदर्शन किया। हालांकि, इस प्रदर्शन में AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी नहीं गए। हालांकि, उन्होंने इसकी वजह भी बताई है और अपनी दो मांगें रखीं हैं। खबरें हैं कि विपक्ष अब कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी कर रहा है। ओवैसी ने प्रदर्शन में नहीं जाने की एक वजह INDIA अलायंस का हिस्सा नहीं होना बताई। उन्होंने मंगलवार को कहा, 'मैं उसका हिस्सा नहीं हूं, तो किस्सा ही खत्म। मैं उसका हिस्सा नहीं हूं। अब बेगानी शादी में मेरा क्या काम।'ओवैसी की क्या हैं डिमांड उन्होंने कहा, 'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'देखिए हमारा प्रॉब्लम...