नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपना कोई रिश्ता होने से इनकार किया है। जर्मनी में रहकर भारत की राजनीति खासकर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचनाओं वाले वीडियोज से वायरल हुए राठी ने कहा है कि वह व्यक्तिगत तौर पर इस प्रदर्शन में शामिल होने आए थे, उनका सीजेपी से किसी तरह का जुड़ाव नहीं है। यूट्यूब पर करीब 40 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले ध्रुव राठी सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास के दोस्त बताए जाते हैं। नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के पहले आंदोलन के दौरान भी वह अक्सर अभिजीत दीपके के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए दिखते थे। अब ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन में उन्होंने खुद भी शामिल होने फैसला किया। यह भी पढ़ें- ध्...