नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन चला रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने साफ कर दिया है कि यह उनका एकमात्र लक्ष्य नहीं है। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी प्रदर्शन जारी रहेगा और यह तब तक चलेगा जब तक उनकी सभी तीन मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। रांका ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब 10 अक्टूबर को सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। आशुतोष रांका ने मंगलवार रात एक सोशल मीडिया पोस्ट पर सीजेपी की तीन मांगों की याद दिलाते हुए साफ किया कि इस्तीफे की पहली और सबसे बड़ी मांग पूरी होने के बाद विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह साफ कर दें कि ज्ञानेश गद्दार के इस्तीफे के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, ...