नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के नेता गुरुवार को कनॉट प्लेस से तीन बसों में सवार होकर राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से कनॉट प्लेस स्थित 'मोएट्स' रेस्तरां में आयोजित लंच के बाद विपक्षी नेता तीन बसों में राजघाट के लिए रवाना हुए। राजघाट पहुंचने के बाद उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर के भोज में खरगे के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के राजीव राय एवं कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। कनॉट प्लेस से राजघाट तक की यात्रा के दौरान का...