ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रतिवाद मार्च
गिरडीह, अक्टूबर 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में मंगलवार को इंडिया गठबंधन ने गिरिडीह में प्रतिवाद मार्च निकाला। झंडा मैदान से निकला मार्च नटराज चौक स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचा, जहां नेताओं ने माल्यार्पण किया। इसके बाद कारवां टावर, कालीबाड़ी चौक और बड़ा चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा हुई। यह भी पढ़ें- एसआईआर में अनियमितता के खिलाफ इंडिया गठबंधन होगा जोरदार प्रदर्शनमार्च में शामिल दल मार्च में कांग्रेस, भाकपा माले, फॉरवर्ड ब्लॉक, राजद समेत गठबंधन के अन्य दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश हटाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.