नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी के दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट को भारतीय किसान यूनियन ने समर्थन दिया है। सीजेपी की ओर से जानकारी दी गई है कि राकेश टिकैत की भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट में आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन दे दिया है। राकेश टिकैत ने सभी किसानों और अपने समर्थकों से दिल्ली पहुंचने के कहा है। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से एक वीडिया भी शेयर किया गया है जिसमें राकेश टिकैत सीजेपी को समर्थन देते नजर आ रहे हैं। टिकैत ने कहा है कि 'दिल्ली में 10 तारीख को सीजेपी, दूसरे संगठनों और सभी राजनीतिक दलों का जो प्रोटेस्ट होने जा रहा है। हमारा भारतीय किसान यूनियन का पूरा समर्थन प्रोटेस्ट को है। भारतीय किसान यूनियन ने यह फैसला लिया है कि जो युवा दिल्ली जाना ...