नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चुनाव आयुक्तों से संबंधित रिपोर्ट सामने आने के बाद से समूचा विपक्ष ज्ञानेश कुमार पर हमलावर है। उनके खिलाफ संसद में महाभियोग लाने की तैयारी चल रही है। दूसरी ओर, बॉम्बे हाई कोर्ट में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका भी दायर कर दी गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर बेंच में याचिका दायर करते हुए याचिकार्ता ने मांग की है कि महाराष्ट्र में हाल ही में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए हर वोटर को वापस लाया जाए। साथ ही, ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को भी रद्द करने की मांग हुई है। 'बार एंड बेंच' के अनुसार, याचिकार्ता ने कहा है, ''पिछले दस महीनों में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जिन 14 प्रशासनिक आदेशों को पारित...