नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर जारी बवाल के बीच सीपीएम नेता डॉ. टीएम थॉमस इसाक ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में 2006 का एक किस्सा बताते हुए कहा कि भारत में एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में आए मलेशिया के एक अधिकारी ने खुदकुशी कर ली थी और उसने सुसाइड नोट में अन्य अधिकारियों के साथ ज्ञानेश कुमार का भी नाम लिखा था। उस समय कुमार पीडब्लूडी डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी थे।मलेशिया में कर ली थी इंजीनियर ने आत्महत्या उन्होंने कहा, केरल में विश्व बैंक की केएसटीपी परियोजना के तहत सड़क परियोजना का एक हिस्सा संभालने वाली मलेशियाई कंपनी पाथिबेल के लिए केरल के प्रभारी इंजीनियर थे। प्रोजेक्ट के बीच में ही वह कुआलालंपुर चले गए ते और उन्होंने खुदकुशी कर ली। अपने सूइसाड नोट में उन्होंने घूसखोरी और भ्रष्टाचा...