नई दिल्ली।, अक्टूबर 3 -- एक मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद से चुनाव आयोग (EC) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग तेज हो चुकी हैं। यह विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ है कि चुनाव आयोग के भीतर एक और अधिकारी के कामकाज को लेकर विवाद गहराता दिख रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई महीने में दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी ने कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को अलग-अलग पत्र लिखकर वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त (DEC) मनीष गर्ग के एक फैसले पर सवाल उठाए थे। यह मामला चुनाव आयोग के आईटी महानिदेशक (DG-IT) सीमा खन्ना की फाइलों की समीक्षा से जुड़ा है। मनीष गर्ग ने एक आदेश जारी कर डीजी (आईटी) की फाइलों को उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार के पास भेजे जाने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया था। दोनों चुनाव आयुक...