नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन चलाने जा रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने पिछले दिनों विपक्षी दलों से अपील की कि जब तक चुनावी प्रक्रिया साफ-सुथरी ना हो जाए, वे चुनाव में हिस्सा ही ना लें। सीजेपी के जंतर-मंतर आंदोलन को सफल बनाने के अहम किरदार सोनम वांगचुक ने अब इस पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने विपक्षी दलों से चुनाव बहिष्कार की अपील पर कहा कि सबसे पहले इन दलों को पूरी जान लगाकर चुनावी प्रक्रिया की सफाई के लिए काम करना चाहिए। क्या विपक्षी दलों के समर्थन के बिना अकेले अभिजीत दीपके ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा करा सकते हैं? इस सवाल पर समाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि सबको साथ आना चाहिए। 'द देशभक्त' नाम के एक यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट में सोनम वांगचुक से अभिजीत दी...