मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- नगर की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के प्राकट्योत्सव श्री रामनवमी महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री ज्ञानेश्वर सेवादल की एक बैठक राम गली स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता श्री सतीश कुमार ने की। संस्था के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्षों की भांति परंपरागत रूप से संस्था द्वारा इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का प्राकट्योत्सव श्री रामनवमी महोत्सव के रूप में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत श्री रामचरितमानस का पाठ होगा, विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। साथ ही भगवान श्री रामकी विशाल एवं भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से 26 मार्च बृहस्पतिवार को न...