जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। कुर्ला शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के थर्ड एसी बी- टू कोच में 30 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह ट्रेन में चक्रधरपुर स्टेशन के पास की है। ट्रेन ड्यूटी रेल कर्मचारी और आरपीएफ जवानों की सूचना पर टाटानगर में जीआरपी ने यात्री के शव को उतारा। इससे पूर्व जांच के लिए रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को स्टेशन बुलाया गया था। डॉक्टर की जांच के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और बीमारी का हवाला देकर शव को घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...