मुरादाबाद, मार्च 8 -- आर्य समाज की प्रतिनिधि सभा का आयोजन लखनऊ में हुआ, जिसमें समस्त उत्तर प्रदेश के आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मुरादाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानेंद्र गांधी को वरिष्ठ उप प्रधान और रमेश आर्य को अंतरंग सदस्य बनाने की घोषणा हुई। ज्ञानेंद्र गांधी को बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान के नाते मंच पर स्थान दिया गया। जनपद मुरादाबाद के आर्य समाज के पदाधिकारियों ने दोनों को हार्दिक बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...