रांची, मार्च 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के छात्र ज्ञानेंद्र गर्व ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन बायोलॉजी (एनएसईबी-2025) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके आधार पर उन्हें इंडियन नेशनल बायोलॉजी ओलम्पियाड (आईएनबीओ-2026) में भाग लेने के लिए देशभर से चयनित 232 छात्रों में स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही ज्ञानेंद्र को झारखंड के टॉप एक प्रतिशत अभ्यर्थियों में स्थान प्राप्त करते हुए स्टेट टॉपर का सम्मान भी मिला है। यह परीक्षा 23 नवंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसमें भारत और विदेशों के 1705 परीक्षा केंद्रों पर कुल 42,398 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्राचार्य समरजीत जाना व शिक्षकों ने ज्ञानेंद्र को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...