लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ, संवाददाता। कैसर अली मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में रविवार को ज्ञानेंद्र पाण्डेय एकादश और विनय मोहन एकादश ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये। यश साहनी मैदान पर ज्ञानेंद्र पाण्डेय एकादश ने अभिजीत सिन्हा एकादश को 129 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। ज्ञानेंद्र एकादश ने आठ विकेट खोकर 254 रनों का स्कोर बोर्ड पर टांगा। विराट साहनी ने 43 गेंदों में 11 चौके और सात छक्के जड़कर 95 रनों की आतिशी बल्लेबाजी की। अभिजीत सिन्हा एकादश की ओर से योगेश सिंह ने चार विकेट चटकाये। जवाब में अभिजीत एकादश की टीम 125 रनों के योग पर लुढ़क गई। ज्ञानेंद्र एकादश की ओर से विवान शर्मा और हर्षित यादव ने चार-चार विकेट लिये।ब्लेज विलो गोमती नगर में विनय मोहन एकादश ने अभिजीत सरकार एकादश को 24 रनों से हरा दिया। पहले बल्...