जहानाबाद, जून 15 -- रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत ज्ञानीबिगहा स्थित बलदइया नदी का सर्पनाह पर बीते वर्ष आई बाढ़ के कारण दो जगह तटबंध को तोड़ दिया था जिससे वहां पर किसानों को काफी फजीहत उठानी पड़ी थी और किसानों का धान का फसल डूबा रहा था। सोमवार से तटबंध का निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है।

तटबंध निर्माण की आवश्यकता स्थानीय मुखिया नवीन कुमार, समाजसेवी नीरज कुमार के द्वारा तटबंध के निर्माण के लिए कई बार जिलाधिकारी को आवेदन दिया गया था। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया था कि अगर तटबंध की मरम्मती नहीं होती है तो इस वर्ष किसानों को काफी फजीहत उठानी पड़ेगी हालांकि डीएम के द्वारा इस टूटे तटबंध पर संज्ञान लिया गया। निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक के द्वारा बताया गया है कि एक सप्ताह के अंदर दोनों टूटे हुए तटबंध की मरम्...