कन्नौज, मई 10 -- नगर के फर्रुखाबाद रोड पर गीतापुरम कॉलोनी स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी वर्ग द्वारा मदर्स डे समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित मनोरंजक खेलों, गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विजेता माताओं को विद्यालय प्रशासन की ओर से आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में मनमोहक नृत्य, गीत और भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर माताएं भावुक और प्रसन्न नजर आईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर प्रेम, स्नेह और पारिवारिक भावनाओं से सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: निधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.