भदोही, मई 5 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ज्ञानानंद घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से हरिओम तिवारी(42) गंगा में डूब गए। पुलिस और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। सुजातपुर गांव निवासी हरिओम तिवारी मुंबई में रहते थे। दो मई को भतीजे की शादी मे शामिल होने के लिए गांव आए थे। मंगलवार को ज्ञानानंद घाट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी मे चले गए। उनके डूबने की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग घाट पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय गोताखोर तलाश करने में जुटे हैं। हालांकि शाम तक खोज नहीं हो सकी। वहीं शाम में एनडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच गई थी। हरिओम दो बहन और दो भाई में सबसे बड़े थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्री हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...