गोड्डा, जून 22 -- स्थानीय ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में सुरों के महासंग्राम ज्ञानस्थली लिटिल चैंप्स सिंगिंग कंपटीशन का आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रशासक समीर दुबे, प्राचार्य गोपाल कृष्ण मिश्रा एवं उपप्राचार्य आर. एन. चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। कक्षा 3-ए1 के छात्र उज्जवल कुमार ने जैसी करनी वैसी भरनी गाना गाकर ऐसा शमा बांधा कि वहां मौजूद सभी लोग झूमने पर मजबूर हो गए। इसके अलावा कक्षा 8 की छात्राओं ने भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। जिसमें अभव्या कुमारी ने तेरा मेरा प्यार अमर, शगुन ने सवार लूं और आराध्या ने एक खूबसूरत गजल की बेहतरीन प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह संगीतमय कार्यक्रम आगामी 4 दिनों तक चलेग...