ज्ञानस्थली के खिलाड़ी का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- कस्बें के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र अर्पित का राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने बताया कि अर्पित का चयन अमेच्योर गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित सेकंड नेशनल चौंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्र अर्पित को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानचार्य ने बताया कि अर्पित की सफलता उसके अनुशासन, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्वालियर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अर्पित न केवल विद्यालय, बल्कि जनपद मुजफ्फरनगर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.