ज्ञानवापी वुजूखाना के एएसआई सर्वे पर सुनवाई टली
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी के वुजूखाना क्षेत्र के एएसआई सर्वेक्षण की मांग को लेकर दाखिल राखी सिंह की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में 30 नवंबर को सुनवाई होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने मामला शीर्ष अदालत में विचाराधीन होने और वहां अगली सुनवाई 17 नवंबर को होने की जानकारी के बाद दिया है। कोर्ट ने इसे संबंधित अन्य मामलों के साथ अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। यह मामला ज्ञानवापी के अंदर शिवलिंग आकृति को छोड़कर पूरे वुज़ूखाना क्षेत्र के एएसआई सर्वेक्षण की मांग से जुड़ा है। यह पुनरीक्षण याचिका वाराणसी के जिला जज के 21 अक्टूबर 2023 के उस आदेश को चुनौती देते हुए की गई है, जिसमें उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को उक्त क्षेत्र का सर्वेक्षण करने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.