वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी। सुप्रीम कोर्ट की पहल पर मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित मनोरंजन कक्ष में ज्ञानवापी विवाद को लेकर मध्यस्थता वार्ता आयोजित की गई। तीन सदस्यीय न्यायिक समिति के समक्ष हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने अपना-अपना पक्ष रखा तथा ज्ञानवापी पर अपना दावा दोहराया। करीब तीन घंटे तक चली मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं सहित 30 से अधिक लोग मौजूद रहे। मध्यस्थता समिति में अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा एक स्पेशल सीजेएम शामिल रहे। वहीं, सुनवाई की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से तीन अधिवक्ताओं का पैनल भी मौजूद रहा। हिंदू पक्ष की ओर से महिला वादी रेखा पाठक एवं उनके अधिवक्ताओं ने समिति के समक्ष कहा कि ज्ञानवापी प्राचीन काल से भगवान आदि विश्वेश्वर का क्षेत्र रहा है। यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी प्रकरण क...