ज्ञानवापी वजूखाना के सर्वे मामले में सुनवाई टली
वाराणसी, अगस्त 25 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में ज्ञानवापी वुजूखाना के एएसआई सर्वे को लेकर दाखिल शृंगार गौरी मामले की वादी राखी सिंह की निगरानी याचिका पर सुनवाई के लिए 6 अक्तूबर की तारीख लगाई है। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने दिया है। सुनवाई के दौरान पुनरीक्षणकर्ता की ओर से अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कोर्ट को बताया कि संबंधित मामला सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है। वहां 15 सितंबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित है। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष मामले की लंबित स्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए छह अक्तूबर की तिथि निर्धारित कर दी। याचिका में वाराणसी जिला जज द्वारा ज्ञानवापी परिसर के वुजूखाना क्षेत्र में एएसआई सर्वेक्षण कराने की मांग को खारिज करने वाले आदेश को चुनौती दी गई है। याचिका में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.