ज्ञानवापी मामले में सुनवाई टली
वाराणसी, मई 15 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर से जुड़े शृंगार गौरी व अन्य संबंधित मामलों को सुनवाई के लिए 20 जुलाई को दोपहर दो बजे सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। याची के अधिवक्ता सौरभ तिवारी के अनुसार गुरुवार को न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल के समक्ष सुनवाई के दौरान वकीलों ने कोर्ट को बताया कि इस मामले से संबंधित एक याचिका 29 मई को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए लगी है। इस जानकारी को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने राखी सिंह की याचिका को 20 जुलाई को पेश करने का निर्देश दिया। उस दिन राखी सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं 9 अन्य के साथ ही एंशियंट आइडल स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर बनाम अंजुमन इंतजामिया मसाजिद से जुड़ी याचिका पर भी सुनवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.