वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार के कुछ हिस्से पर गेरुआ रंग से डमरू, सांप आदि की आकृति बनाए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। शहर मुफ्ती ने डीसीपी सुरक्षा को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति जताई। इसे धार्मिक पंरपराओं के खिलाफ बताया। उधर, इस मुद्दे को लेकर नाराजगी को देखते हुए जुमे पर हाई अलर्ट रहा। गेट नंबर चार पर नमाज समाप्त होने तक बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 और 29 अप्रैल को काशी दौरे पर आए थे। 29 अप्रैल की सुबह वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर गए थे। प्रधानमंत्री के स्वागत में सजावट की गई थी। आरोप है कि मंदिर प्रशासन की ओर से गेट नंबर चार की ओर की दीवार एवं पूर्वी दिशा में ग्रिल से सटी मस्जिद की दीवार पर गेरुआ रंग से डमरू, सांप आदि की आकृति बना...