ज्ञानवापी प्रकरण: मूलवाद के स्थानांतरण मामले में 17 को सुनवाई
वाराणसी, अगस्त 6 -- वाराणसी। जिला जज संजीव शुक्ला की कोर्ट में ज्ञानवापी के वर्ष 1991 के मूल वाद के स्थानांतरण के संबंध में पुनः विचार याचिका की सुनवाई हुई। प्रकरण के अनुसार 1991 में पं. सोमनाथ व्यास, पं. रामरंग शर्मा और पं. हरिहर पांडेय ने मूलवाद दाखिल किया था, जो अब अवर न्यायालय में लंबित है। अधिवक्ता अनुष्का तिवारी ने इस वाद को ज्ञानवापी के अन्य मामलों के साथ शामिल कर मुख्य वाद बनाने की मांग करते हुए स्थानांतरण प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। पूर्व में यह प्रार्थना पत्र खारिज हो चुका है, जिसके खिलाफ पुन: विचार याचिका दाखिल की गई है। इसमें अगली सुनवाई 17 अगस्त के होगी। यह भी पढ़ें- पारिवारिक मुकदमे के स्थानांतरण की मांग पर नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.