वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। अपर जिला जज तृतीय प्रज्ञा सिंह की कोर्ट में बुधवार को ज्ञानवापी में उर्स और मजार पर चादर चढ़ाने के मामले में हिंदू पक्ष से कुछ लोगों के पक्षकार बनाने के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। एडीजे षष्ठम की कोर्ट से पत्रावली ट्रांसफर होकर अभी आई है। मामले में अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी। बीते फरवरी में सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ज्ञानवापी में उर्स, अदृश्य मजार पर चादर चढ़ाने की अनुमति देने संबंधी मुख्तार अहमद के वाद में तृतीय पक्षकार हिंदुओं को पक्षकार बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया था। इसके खिलाफ मुख्तार ने सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की है। यह भी पढ़ें- भोजशाला में भक्तों के मुफ्त प्रवेश की मांग एएसआई सर्वे की सुनवाई 10 जुलाई कोजिला जज संजीव शुक्ला की कोर्ट में बुधवार को ज्ञानवापी स...