ज्ञानवापी केस पर बातचीत के लिए मुस्लिम पक्ष अब तैयार, सुप्रीम कोर्ट की पहल पर आज बैठक
वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला सुलझाने की पहल में मुस्लिम पक्ष भी भागीदार बनेगा। सुप्रीम कोर्ट की पहल पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के अधिवक्ताओं का पैनल मंगलवार सुबह होने वाली मध्यस्थता प्रक्रिया की बैठक में शामिल होगा। इससे पहले सोमवार दिन में अंजुमन ने पत्र जारी कर कहा था कि वह किसी भी समझौते या मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया था। शाम को अंजुमन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद प्रकिया में शामिल होने पर सहमति बनी। सुप्रीम कोर्ट की पहल और निर्देश के क्रम में जिला जज ने ज्ञानवापी के मुकदमों को सुलह के जरिए समाधान को मध्यस्थता केंद्र में भेजा है। मध्यस्थता केंद्र ने सभी पक्षकारों को नोटिस के जरिये 14 जुलाई (मंगलवार) को वार्ता में शामिल होने की सूचना दी है। सोमवार को अंजुमन के संयुक्त सचिव एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.