वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी। अपर जिला जज (अष्टम) की कोर्ट में बुधवार को ज्ञानवापी परिसर से जुड़े सबसे पुराने वाद वर्ष 1991 में नियुक्त वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने संबंधित निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। इसमें बताया गया कि एडीजे सप्तम की कोर्ट से ट्रांसफर होकर पत्रावली सुनवाई के लिए आई है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। बता दें कि अधिवक्ता अनुष्का तिवारी ने सत्र न्यायालय में ज्ञानवापी के पुराने मामले में वाद मित्र नियुक्त के चुनौती देते हुए निगरानी अर्जी दाखिल की है। यह एडीजे सप्तम की कोर्ट में सुनवाई के लिए लंबित है। यह भी पढ़ें- नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...