वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। ज्ञानवापी में नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार देने से जुड़े 1991 में दायर मुकदमे में पक्षकार बनाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई बुधवार को टल गई। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) शुभि अग्रवाल की कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तिथि नियत की है। कोर्ट के पीठासीन न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। पिछले दिनों कोर्ट में प्रतिवादी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हवाला देते हुए वाद की अग्रिम सुनवाई नहीं करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर वर्शिप ऐक्ट के तहत विवादित सभी मामलों की अग्रिम सुनवाई पर रोक लगाई है। इसलिए इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकती है। पिछले दिनों जिला जज की कोर्ट ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.