वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में उर्स मनाने और चादर चढ़ाने के मामले में हिंदुओं को पक्षकार बनाने के खिलाफ निगरानी याचिका पर सुनवाई सोमवार को टल गई। अपर जिला जज (तृतीय) प्रज्ञा सिंह की कोर्ट ने सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है। बता दें कि पिछले साल सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ज्ञानवापी में उर्स मनाने और चादर चढ़ाने की अनुमति देने संबंधी मुख्तार अहमद के वाद में हिंदुओं को तृतीय पक्षकार बनाने की अर्जी स्वीकार की थी। इसके खिलाफ मुख्तार अहमद ने सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की थी। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीसीएच मिशन ने डीएम से मांगा अनुपालन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...