ज्ञानवापीः शृंगार गौरी वाद में सुनवाई 7 को होगी
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। जिला जज संजीव शुक्ला की कोर्ट में मंगलवार को ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की इजाजत देने और किरन सिंह की ओर से बंद तहखानों का एएसआइ सर्वे की मांग समेत अन्य मुकदमों में सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई सात सितंबर को होगी। वाद में पक्षकार बनाने के लिए जयप्रकाश रामचंद्र राजभर ने अपने प्रार्थना पत्र पर बल न देने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि शृंगार गौरी सहित अन्य विग्रहों के पूजा-पाठ के लिए राखी सिंह समेत पांच महिलाओं की ओर से वाद दाखिल है। सर्वोच्च न्यायालय के 12 दिसंबर 2024 को पारित आदेश के दृष्टिगत सभी मामलों की सुनवाई कई तिथियों से नहीं हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.