वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कोर्ट में गुरुवार को ज्ञानवापी में उर्स मामले में कुछ हिंदुओं को पक्षकार बनाने के खिलाफ में लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी। पिछले माह कोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ला के दूसरे जिले में ट्रांसफर होने से कोर्ट रिक्त चल रही है। गौरतलब है कि सिविल जज सीनियर डिविजन फ़ास्ट ट्रैक़ कोर्ट की अदालत ने ज्ञानवापी में उर्स, चादरपोशी की अनुमति देने संबंधी मुख्तार अहमद के वाद में तृतीय पक्षकार हिंदुओं को बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया था। आदेश के खिलाफ मुख्तार ने निगरानी अर्जी दाखिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...