वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। अपर जिला जज (तृतीय) मति प्रज्ञा सिंह की कोर्ट में शुक्रवार को ज्ञानवापी में उर्स और मजार पर चादर चढ़ाने मामले में कुछ हिंदू पक्ष के पक्षकार बनाने के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। इस मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। बीते फरवरी में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्तार अहमद के वाद में हिन्दुओं को तृतीय पक्षकार बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया था। मुख्तार ने सत्र न्यायालय में आदेश के खिलाफ निगरानी अर्जी दाखिल की। अर्जी पर बहस करते हुए वादी के अधिवक्ता नंदलाल पटेल ने कहा कि लोअर कोर्ट ने सरसरी तरीके से इस मामले में आदेश दिया है। इसे खारिज करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...