भदोही, मई 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर समेत सैकड़ों गांव में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से जन-जीवन बेहाल रहा। बुधवार शाम पांच बजे ही आपूर्ति तेज तूफान से बाधित हो गई थी। गुरुवार शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। बिजली विभाग के एक्सईएन ज्ञानपुर राजेश कुमार ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति चालू होना संभव होगा। गोपीगंज, सिंहपुर, गिरधरपुर समेत विभिन्न स्थानों पर पेड़ बिजली के तारों और खंभों पर गिरने की वजह से आपूर्ति ठप है। रात से ही फाल्ट बनाने का काम शुरू हो गया था, लेकिन चौबीस घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-तूफान से पूरी रात ठप रही बिजली आपूर्ति चौबीस घंटे आपूर्ति ठप होने से जन-जीवन पूरी तरह बेहाल रहा। सुबह पेयजल का संकट गहराने से हैंडपंप पर लोगों की भीड़...