आरा, मार्च 28 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के ज्ञानपुर गांव स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय निवासी पंडित ब्रह्मेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जंगली नाथ महादेव प्रांगण में विधि-विधान के साथ पूजन, हवन और आरती सम्पन्न हुई। इसके साथ ही कीर्तन मंडली के कलाकारों ने यज्ञोपवित गीत और चैता गायन प्रस्तुत कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। यह आयोजन आचार्य विश्वनाथ तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुमार प्रभाकर प्रदीप और कुमार ब्रजेश भूषण ने यजमान के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर चना केवटिया मंटू यादव, लक्ष्मीपुर के राणा पांडेय व जीतेश पांडेय, सेमरिया भुं...