प्रयागराज, जुलाई 11 -- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाकर अनधिकृत प्रवेश करने वाले 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। रामबाग प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव ने बताया कि जन विश्वास (संशोधित) अधिनियम-2026 के तहत वाहनों का चालान कर अर्थदंड लगाया गया। पिछले तीन दिनों से यह अभियान चल रहा है। इस दौरान स्टेशन परिसर में अनधिकृत प्रवेश करने वाले लोगों, अवैध वेंडरों, स्टेशन परिसर में गंदगी और अव्यवस्था फैलाने वालों, महिला एवं दिव्यांग कोच में अनधिकृत यात्रा करने वालों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों और करीब 80 लोगों से जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...