आरा, मार्च 10 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के ज्ञानपुर गांव स्थित भव्य मां काली मंदिर के पहले स्थापना दिवस के अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन मंगलवार की दोपहर से शुरू हुआ, जो बुधवार दोपहर दो बजे संपन्न होगा। वैदिक अनुष्ठान पंडित सूर्यदेव उपाध्याय उर्फ मुनचुन बाबा के सानिध्य में कराया जा रहा है। स्थापना दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अखंड कीर्तन प्रारंभ किया गया। इस दौरान भोजपुर जिले के विभिन्न स्थानों से आई कीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में आरा सदर प्रखंड के सैदपुर गांव से व्यास मन्नु सिंह के नेतृत्व में अजय, जटा शंकर पांडेय और हरिजी की टीम ने कीर्तन प्रस्तुत किया। वहीं बड़हरा प्रखंड के गुंडी गांव से व्यास धर्मेंद्र धड़कन की मंडली तथा पंडितपुर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.