ज्ञानपुर पंप नहर के माइनरों नहीं है पानी, परेशानी
गंगापार, जून 3 -- बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। एक ओर आसमान से आग बरस रही है तो दूसरी ओर इलाके की ज्ञानपुर नहर पंप से जुड़ी नहरें सूखी हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि धान की नर्सरी तैयार करने का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन पानी न मिलने से मायूसी है।क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हर वर्ष इसी समय नहरों में पानी आने से धान की नर्सरी डालने का कार्य शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार नहरें सूखी पड़ी हैं। खेतों तक पानी न पहुंचने से खेती-किसानी का पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। मजबूरन किसानों को निजी नलकूपों और महंगे संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- नहर और न ही तालाब, कैसे हो नर्सरी तैयार यह भी पढ़ें- नहर चोक होने से किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.