बस्ती, जून 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विद्युत उपकेंद्र हर्रैया के हर्रैया-अमारी फीडर अंतर्गत ज्ञानपुर गांव मे लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार शाम करीब सात बजे अचानक धू-धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव के लगभग 60 बिजली उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों पवन कुमार सिंह, हरिकेश सिंह, राजेंद्र सिंह, दुर्गेश कुमार, अमर बहादुर सिंह, सजीव सिंह, रसियावन और रामजी सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। घटना के 17 घंटे बाद भी गांव में बिजली बहाल नहीं हो सकी है।बिजली न होने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और लोगों को मोबाइल चार्ज करने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : ट्रांसफार्मर जलने के कारण दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप भीषण गर्मी के ...