छपरा, अप्रैल 6 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत निजी स्कूलों में अलाभकारी समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन को लेकर राज्य सरकार ने तीसरे चरण की समय-सीमा जारी कर दी है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक विक्रम विरकर द्वारा जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया संचालित की जाएगी।जारी निर्देश के मुताबिक, प्रस्वीकृत निजी विद्यालयों को 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक अपनी इंटेक कैपेसिटी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। पंजीकृत आवेदनों का सत्यापन 17 अप्रैल से 2 मई तक चलेगा, जबकि 5 मई को छात्रों को ऑनलाइन स्कूल आवंटन किया जाएगा। चयनित बच्चों का संबंधित विद्यालयों...