प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज। ज्ञानगंगा एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। बनारस निवासी 60 वर्षीय अरुण कुमार मिश्र ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ ज्ञानगंगा एक्सप्रेस से बनारस से पुणे की यात्रा कर रहे थे। प्रयागराज ट्रेन पहुंची तो पता चला कि उनकी पत्नी का पर्स गायब है। पर्स में मोबाइल और 600 रुपया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...